Privacy Policy

Rojgar Updatemart news पर आपका स्वागत है। हम आपकी प्राइवेसी का पूरा सम्मान करते हैं। इस प्राइवेसी पॉलिसी में आसान भाषा में समझाया गया है कि हम आपकी कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं और उसका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।

हमारी वेबसाइट का इस्तेमाल करके, आप इस प्राइवेसी पॉलिसी में बताई गई शर्तों से सहमत होते हैं। कृपया असहमति की स्थिति में इस साइट की सेवाओं का इस्तेमाल न करें।

नोट: यह प्राइवेसी पॉलिसी सिर्फ़ हमारी साइट एक्टिविटीज़ के लिए वैलिड है।

1. वेबसाइट के बारे में

  • Rojgar Updatemart news स्वतंत्र रूप से चलाई जाने वाली ब्लॉग/साइट है। हम किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय, या सरकारी भर्ती एजेंसी से आधिकारिक रूप से जुड़े हुए नहीं हैं।
  • हम केवल नौकरी चाहने वाले युवाओं की मदद के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन और अपडेट्स को एकत्र करके छोटे प्रारूप में शेयर करते हैं। आवेदन करने से पहले हमेशा संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी का मिलान अवश्य करें।
  • यह साइट केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए है जो सरकारी नौकरियों के बारे में बुनियादी जानकारी चाहते हैं।

2. बच्चों की प्राइवेसी

हम 18 साल से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा नहीं करते हैं। यदि आपको लगता है कि आपके बच्चे ने गलती से हमारी साइट पर कोई व्यक्तिगत जानकारी शेयर कर दी है, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम आपकी रिक्वेस्ट को रिव्यू करेंगे और सही पाए जाने पर उस डेटा को अपने रिकॉर्ड से डिलीट कर देंगे।

3. हम कौन सी व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करते हैं?

हम डेटा कलेक्शन को बहुत सीमित रखते हैं। हम आपका नाम या ईमेल जैसी व्यक्तिगत जानकारी केवल तभी प्राप्त करते हैं जब:

  1. आप हमारे Contact Us (संपर्क करें) पेज के माध्यम से हमसे संपर्क करते हैं।
  2. आप हमारी किसी ब्लॉग पोस्ट पर कोई कमेंट (Comment) करते हैं।

Rojgar Updatemart news साइट पर किसी भी यूज़र्स को जॉब डिटेल्स देखने के लिए साइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नहीं कहती है।

4. आपकी जानकारी का उपयोग

हम आपके द्वारा दी गई जानकारी (नाम/ईमेल) का उपयोग केवल इन कार्यों के लिए करते हैं:

  • आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों या संदेशों का उत्तर देने के लिए।
  • कमेंट सेक्शन में स्पैम (गलत या फर्जी संदेश) को रोकने के लिए।

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को मार्केटिंग के मकसद से कभी किसी थर्ड पार्टी को नहीं बेचते, न किराए पर देते हैं और न ही किसी के साथ शेयर करते हैं।

5. कुकीज़ और लॉग फाइलें

साइट को सही ढंग से चलाने के लिए हम सामान्य इंटरनेट तकनीकों का उपयोग करते हैं:

  • लॉग फाइलें: अधिकांश वेबसाइटों की तरह, हमारी साइट विज़िटर्स की बुनियादी जानकारी जैसे IP एड्रेस, ब्राउज़र का प्रकार, और विजिट का समय रिकॉर्ड करती है। इसका उपयोग केवल साइट के ट्रैफ़िक को समझने और सुधारने के लिए किया जाता है। इससे आपकी कोई व्यक्तिगत पहचान उजागर नहीं होती।
  • कुकीज़: यह एक छोटा डेटा होता है जो आपके ब्राउज़र में स्टोर होता है ताकि आपको बेहतर अनुभव मिल सके। आप चाहें तो अपने ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर कुकीज़ को बंद (Disable) कर सकते हैं।

6. विज्ञापन और थर्ड-पार्टी लिंक्स

  • हमारी वेबसाइट पर Google जैसे थर्ड-पार्टी वेंडर विज्ञापन दिखा सकते हैं। गूगल यूज़र्स की रुचि के आधार पर विज्ञापन दिखाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। आप गूगल की Ad Settings पर जाकर इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
  • हमारे ब्लॉग पोस्ट में अक्सर जॉब नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन जमा करने के लिए ऑफिशियल सरकारी जॉब पोर्टल्स के लिंक होते हैं। हमारी प्राइवेसी पॉलिसी उन बाहरी वेबसाइटों पर लागू नहीं होती है।

7. संपर्क करें

यदि इस प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ा आपका कोई सवाल, सुझाव या समस्या है, तो आप हमारी साइट के Contact Us पेज के माध्यम से हमसे निसंकोच संपर्क कर सकते हैं।